9 महीने का बच्चा क्या कर सकता है?HealthPlanet

Posted on Fri 14th Oct 2022 : 10:57

आपके 9 महीने के शिशु का विकास
नौ माह का मेरा शिशु क्या कर सकता है?
शिशु के साथ खेलने में अब बहुत मजा आने लगा होगा। शिशु को डिब्बे या कंटेनर में से खिलौने या अन्य सामान निकालना और उनमें फिर से सामान भरना अच्छा लगेगा। या फिर कप या रिंग को एक के ऊपर एक क्रमबद्ध ढंग से लगाने में मजा आएगा। इस उम्र में आप, आपके पति और परिवार के अन्य सदस्य उसके खेल के सबसे अच्छे साथी होंगे। उसकी नई चीजों की खोज-बीन अब खिलौनों तक ही सीमित नहीं रहेगी, और ऐसे में आप "नहीं" शब्द का इस्तेमाल ज्यादा बार करती नजर आएंगी। शिशु शायद आपके शब्दों की तुलना में आपकी आवाज के लहजे से ज्यादा समझता है। अपने घर को शिशु के लिए सुरक्षित बनाने (चाइल्डप्रूफ) से आप उसे संभावित खतरों से बचा सकती हैं।
मेरा शिशु चलना शुरु कब करेगा?
आपका शिशु जल्द ही चलना शुरु कर देगा, वैसे अधिकांश शिशु एक साल का होने से पहले चलना शुरु नहीं करते। आप पाएंगी कि आपका शिशु सीधा खड़ा होकर फर्नीचर को पकड़कर चलने लगा है।
नौ महीने के कुछ बच्चे कुछेक कदम चल भी सकते हैं। यदि आपका शिशु भी ऐसा करता है, तो उसे आपके सहारे की जरुरत होगी। आपका शिशु घुटनों को मोड़ना और खड़े होने के बाद बैठना भी सीख रहा है। हालांकि, इसमें महारथ हासिल करना जितना आसान लगता है, उतना है नहीं! आप शिशु के सामने खड़े होकर या घुटनों के बल बैठकर उसके दोनों हाथों को पकड़कर अपनी तरफ चलाने का प्रयास करें। आप शिशु के लिए ऐसे खिलौने खरीद सकती हैं, जिन्हें आगे की ओर खिसकाते समय वह भी साथ-साथ चल सकता है। पकड़कर चलने के लिए ऐसे खिलौनों का चयन करें, जो स्थिर हों और जिनका आधार चौड़ा हो। अपने घर को शिशु के लिए सुरक्षित बनाना (चाइल्डप्रूफिंग) अब जरुरी है। इसकी शुरुआत आप उन अलमारियों पर चिटकनी लगाने से कर सकती हैं, जहां आप शिशु को पहुंचने नहीं देना चाहती हैं। चाहे कोई टूटने वाली चीज हो या फिर कोई कीमती सामान हो, बेहतर है कि उन्हें शिशु की पहुंच से दूर सुरक्षित जगह पर रखा जाए। घर की साफ-सफाई के उत्पाद भी ऐसी जगह रखें जहां शिशु न पहुंच सके। शिशु अभी यह नहीं समझ सकता कि कुछ चीजें उसके लिए नहीं हैं, इसलिए बेहतर है कि आप ऐसी लुभावनी चीजों को शिशु की नजरों से दूर कर दें, जिन्हें देखकर वह आकर्षित हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info